11 अगस्त 2012 - 19:30

सूत्रों के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों ने आज ग़ज़्ज़ा पट्टी के दक्षिण क्षेत्र अल-शरकिया में फिलिस्तीनियों पर फायरिंग करके एक 17 वर्षीय फ़िलिस्तीनी युवा को घायल कर दिया......

फिलिस्तीनी क्षेत्रों पर ज़ायोनी सेना के ताज़ा हमले में एक फिलिस्तीनी युवा घायल हो गया।सूत्रों के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों ने आज ग़ज़्ज़ा पट्टी के दक्षिण क्षेत्र अल-शरकिया में फिलिस्तीनियों पर फायरिंग करके एक 17 वर्षीय फ़िलिस्तीनी युवा को घायल कर दिया।दूसरी ओर ज़ायोनी सैनिकों ने पश्चिमी जार्डेन के किनारे बसे शहर में कर्फ़्यू लगा करके इस शहर के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में ले लिया।रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों ने रमज़ान के अंतिम दिनों में फिलिस्तीनी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया है जबकि अल-ख़लील शहर में नमाज़ियों के इब्राहीमी मस्जिद में स्वतंत्र रूप से आने जाने पर पाबंदी लगा दी है।उधर एक ज़ायोनी निवासी ने नाबलस में दो फिलिस्तीनियों को अपनी गाड़ी से कुचल कर घायल कर दिया जिन्हें अस्पताल स्थानांतरित किया गया।समाचार समाप्त.......166